नैनीताल: पायलट बाबा की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने की शिकायत पर ACJM की कोर्ट ने तल्लीताल SO को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल नेहा कुशवाहा की अदालत ने पायलट बाबा की गेठिया व अन्य जगहों पर स्थित सम्पत्ति को खुर्द बुर्द करने की साजिश करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश तल्लीताल थाने को दिए हैं। इस मामले में स्व. पायलट बाबा के शिष्य स्वामी मंगल गिरी ने तल्लीताल थाने में व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शिकायती पत्र दिया था।