नैनीताल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार ने घर खरीदने के बहाने लूट और महिला पर जानलेवा हमले का आरोप सिद्ध किया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की न्यायालय से घर खरीदने के बहाने लूट करने व महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी उत्तर प्रदेश,बागेश्वर व हल्द्वानी निवासी तीन लोगों पर दोष सिद्धि किया है।आरोपियों को 28 जनवरी (आज) सजा सुनाई जाएगी।बता दें कि अभियोज पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा ने घटना को साबित करने के लिए आठ गवाह पेश किया।