नैनीताल: स्वर्गीय डूंगर सिंह कार्की क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
ताला रामगढ़ श्री नारायण स्वामी इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय डूंगर सिंह कार्की क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान सेमीफाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी पहुंचे। आपको बता दे सोमवार को करीब दो बजे पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया।