दमोह: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 34 उपभोक्ताओं पर केस, ₹2 लाख से ज्यादा का जुर्माना, हंगामें का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Feb 19, 2026 दमोह में बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देश पर टीम ने कई क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की। जांच में खंभों और पोल से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी करते 34 उपभोक्ता पकड़े गए। विद्युत अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 2 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी तय की गई। कार्रवाई के दौरान बहस का वीडियो वायरल।