हुज़ूर: सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रश्मि देवी अहिरवार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शारदा विहार कॉलोनी की रहने वाली थीं।