हुज़ूर: राजधानी भोपाल में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मारने के बाद स्कूटी को घसीटा, महिला की दर्दनाक मौत का वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2025 राजधानी भोपाल में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। इतना ही नहीं टक्कर के बाद कुछ दूर तक महिला को घसीटते हुए ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह हादसे का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरी घटना सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर एक महिला स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी।