हुज़ूर: भोपाल में आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना पर शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, ₹80000 की शराब ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2025 भोपाल। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग घरों से शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। जब टीम ने छापा मारा तो चौकाने वाली बात सामने आई—शराब को एक मकान के किचन में बने तहखाने में छुपा कर रखी थी