कुचायकोट: कोन्हवा मोड़ के पास से 260 लीटर शराब के साथ बोलेरो सवार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
कुचायकोट थाने के कोन्हवा मोड़ के समीप से उत्पाद विभाग ने एक बोलेरो गाड़ी सवार व्यक्ति को 360 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकुही राज थाना क्षेत्र का रहने वाला सद्दाम अंसारी बताया जा रहा है जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज बुधवार को दोपहर 2 बजे दी गई।