पीपलखूंट: सुहागपुरा में बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकली, घोड़े-ऊंट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
भादवा सुदी बीज के अवसर पर सुहागपुरा में बाबा रामदेव की भक्ति का माहौल नजर आया। बाबा रामदेव के पांच स्थानों सुहागपुरा, बंजारी महादेव फला, बंजारी फला, छोटा मायंगा और बिलड़ी फंटा से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कर की। इसके बाद बाबा रामदेव की झा