बाढ़: बाढ़ के एनटीपीसी मटेरियल गेट पर हाईवा संचालकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Barh, Patna | Aug 6, 2025 हाइवा संचालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर बाढ़ के एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास बुधवार को लगभग साढ़े 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया। हाइवा संचालकों का कहना है कि एनटीपीसी डैम से निकलने वाले ऐश यानी राख की ढुलाई करने वाली सड़क है, जो खतरनाक है उसे बनवाया जाए। दो महीने के लिए हाईवा के परिचालन के लिए दूसरी सड़क को खोला जाय।