बाढ़: सावन के अंतिम सोमवार को बाबा उमानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था
Barh, Patna | Aug 4, 2025 बिहार का काशी कहा जाने वाला उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में अंतिम सोमवारी के दिन श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा उमानाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु डॉक्टर सियाराम सिंह ने लगभग 10 बजे बताया कि उमानाथ में काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की अच्छी व्यवस्था है और वो आराम से जल चढ़ा पाए।