बाढ़: पंचमहला फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों ने मनाई खुशी
Barh, Patna | Aug 5, 2025 पटना हाईकोर्ट ने पचमहला फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत देकर बड़ी राहत दी है.अब वे जेल से बाहर आ सकेंगे. बता दें कि बाढ़ और मोकामा में जैसे ही अनंत सिंह की जमानत की खबर मिली, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनंत सिंह समर्थक जयप्रकाश सिंह ने 2 बजे खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पूरे बिहार में अनंत सिंह के समर्थकों के घर में उत्सव का माहौल है।