बाढ़: गुलाबबाग के नया टोला में भारी बारिश से घर गिरा, महिला बेघर
Barh, Patna | Aug 4, 2025 बाढ़ के गुलाब बाग स्थित नया टोला वार्ड संख्या 23 में भारी बारिश के कारण सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे घर भरभराकर अचानक ढह गया। महिला रेखा देवी ने सोमवार को 12 बजे बताया कि जब भरभराने की आवाज सुनी, तो किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुमार ने पीएम आवास योजना के तहत घर बनवाने का आश्वासन दिया है।