बाढ़: बाढ़ में राजद MLC डॉ. उर्मिला ठाकुर ने NDA सरकार पर साधा जमकर निशाना
Barh, Patna | Aug 3, 2025 बाढ़ के गुलाब बाग चौक स्थित बाबा धर्मदास मां काली मंदिर के परिसर में रविवार को 3 बजे बाबा धर्मदास महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राजद की MLC डॉ उर्मिला ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ उर्मिला ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा,चिकित्सा,रोजगार पर NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा।