बाढ़: बाढ़ और मोकामा विधान सभा क्षेत्र से 200 लोग होंगे तड़ीपार: पटना ग्रामीण SP विक्रम सिहाग
Barh, Patna | Aug 5, 2025 बिहार विधानसभा के चुनाव नजदीक है इसको लेकर बिहार पुलिस भी चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने को लेकर काफी सजग हो चुकी है।पुलिस ने मंगलवार की 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमवार को बाढ़ पहुंचे ग्रामीण एसपी पटना विक्रम सिहाग ने बताया कि मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल 200 असामाजिक तत्वों को तड़ीपार करने का लक्ष्य है।