धरहरा: पहाड़ी की तराई में अज्ञात शव मिला, हाथ-पैर बंधे, चोट के निशान; हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम
धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में सोमवार को पहाड़ की तराई स्थित ब्रह्म स्थान के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर गमछे से बंधे हुए थे, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।