सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल पर मोबाइल झपटने वाले एक बदमाश को उसके रिसीवर साथी के साथ द्वारका से गिरफ्तार किया है। और उसके एक नाबालिक साथी को भी हिरासत में लिया है। इनके पास से पांच मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से सात मामलों का खुलासा किया गया है।