द्वारका: 2 शातिर बदमाश द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
करोलबाग थाना की पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को द्वारका से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल, बटनदार चाकू और एक सीजर भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू उर्फ कचौड़ी और राजा बाबू के रूप में हुई है। यह दोनों बापा नगर के रहने वाले हैं। कचौड़ी पहले से प्रसाद नगर के 2 मामलों में शामिल रहा है। इनकी गिरफ्तारी 3 मामलों का खुलासा है।