द्वारका: स्कूटियों का शोकिन चोर और उसका साथ रिसीवर द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
अलग-अलग ब्रांड की स्कूटी के शौकीन 1 स्कूटी चोर को उसके रिसीवर साथी के साथ जनकपुरी पुलिस ने द्वारका से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 5 स्कूटी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार और राजू के रूप में हुई है। यह दोनों दिल्ली के सब्जी मंडी और निहाल विहार इलाके के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ है।