स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने एक इंटरस्टेट आर्म्स सप्लायर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान फरमान के रूप में हुई है। यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने पांच सेमी ऑटोमेटिक हाई क्वालिटी का पिस्टल, पांच सिंगल शॉट का पॉइंट 32 बोर का पिस्टल के अलावा मोबाइल बरामद किया है।