जतारा: मऊ बुजुर्ग:कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान, सरपंच पर मरम्मत न कराने का आरोप; CM हेल्पलाइन में शिकायत
ग्राम पंचायत मऊ बुजुर्ग के छापर खिरक को जाने वाले रास्ते पर भारी कीचड़ जमा होने से लोगों व छात्रों को पैदल निकलने में भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम पंचायत को दी, लेकिन सरपंच व सचिव ने आज तक इस खराब रास्ते की मरम्मत नहीं कराई है। रास्ते की मरम्मत के लिए अब लोगों ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई है।