नाथनगर और शाहकुंड प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क नाथनगर-दरियापुर मार्ग पर रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया गांव के समीप सड़क और नाले की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क पर स्थायी जलजमाव के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।