तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक अपराधी को बुधवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बुधवार 4 बजे बताया कि गिरफ्तार अपराधी रघुनाथपुर का राजकुमार साह है। जो पपु गिरी के दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज कर रहा था। साथ हीं हथियार लहरा कर डराने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर ली।