ऑपरेशन मुस्कान: गया पुलिस ने 85 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
गया। गया पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टेक्निकल टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 85 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल की शिकायत थाना के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर दर्ज कराने से मोबाइल को ट्रैक करने में काफी मदद मिलती है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आगे भी अभियान जारी रहेगा।