एसएसपी के निर्देश पर पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया ने पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों को पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।