सिमडेगा: कर्राडोमैर में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की हालत हुई गंभीर
कर्राडोमैर निवासी जोसेफ नामक व्यक्ति बुधवार की रात घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में मध्यरात्रि उसे बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीला सांप काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तब इसके परिजन इसे बानो अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां इसकी गंभीर हालत को देखते हुए इसे 3 अक्टूबर की सुबह सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।