सिमडेगा: महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर सिमडेगा के गांधी मैदान में विधायक भूषण बाड़ा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव शास्त्री के जयंती के मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा बुधवार को दिन के 1:00 बजे गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं इसके पश्चात सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज रात मरीजों के बीच फल का वितरण किया और उन्हें शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। इस मौके पर जिप सदस्य जोसीमा खाखा सहित अन्य उपस्थित थे।