सिमडेगा: पूर्व ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री एनोस एक्का ने सिमडेगा के पहले शॉपिंग मॉल का किया उद्घाटन
सिमडेगा में बुधवार को 12 बजे पूर्व ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री एनोस एक्का ने सिमडेगा शहर में नए शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया।मौके पर उन्होंने रिबन काट कर इसकी शुरुआत की।मौके पर उन्होंने कहा सिमडेगा लगातार दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है, आदिवासी बहुल जिला होने के नाते इस प्रकार के सुविधा मिलना यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।