सिमडेगा: अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 34वें नेशनल सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप का हुआ समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन
सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 28 सितंबर से आयोजित 34 वे नेशनल सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप का समापन 02 अक्टूबर को किया गया। जिसमे बालक और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की टीम चैंपियन हुई। सिमडेगा DC अजय कुमार सिंह और SP सौरभ ने विजेताओं को पुरस्कृत किए।