सिमडेगा: केलाघाघ मोड़ से स्वच्छता ही सेवा के समापन और गांधी जयंती पर निकला स्वच्छता मार्च, PDJ, DC, SP हुए शामिल
नगर परिषद के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को किया गया। इस मौके पर आज सुबह 7 बजे केलाघाघ मोड़ से स्वच्छता मार्च निकाला गया। जिसमें PDJ राजीव कुमार सिन्हा, DC अजय कुमार सिंह, SP सौरभ सहित कई अधिकारी शामिल हुए। सभी लोग मार्च करते हुए शहर के लोगों को अपने घर और प्रतिष्ठान को साफ रखने का संदेश दिए।