सिमडेगा: गांधी स्मारक स्थल पर जिला के अधिकारियों ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे गांधी स्मारक स्थल पर PDJ राजीव कुमार सिन्हा, DC अजय कुमार सिंह और SP सौरभ सहित कई अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर कई मॉडल तैयार किए गए थे, लेकिन जिसे निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।