बांसगांव: बेलीपार इलाके के मैहरौली गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महुजा गांव निवासी व्यक्ति को जिला अस्पताल किया गया रेफर
गगहा थाना क्षेत्र के महुजा गांव निवासी बलवंत राय अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक अखबार के कूड़ाघाट सेंटर के इंचार्ज बलवंत राय अपने महुजा गांव से गोरखपुर के कूड़ाघाट सेंटर पर जा रहे थे। बेलीपार क्षेत्र के मैहरौली गांव स्थित दाना पानी होटल के सामने पहुंचे थे।