बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत तेनुआ गांव में फंदे से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
गगहा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव फन्दे से लटकता हुआ मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची गगहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत तेनुआ निवासी 43 वर्षीय जितेंद्र पासवान पुत्र बाबू लाल पासवान का शव उनके आवासीय टीनशैड के पीछे लगा वीम में लटकता हुआ मिला।