बांसगांव: सियर मोड़ स्थित बिहारी मिष्ठान भंडार से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया छेने का नमूना
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गजपुर के सियर मोड़ स्थित बिहारी मिष्ठान भंडार में छेने का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि मिलावट की आशंका में छेना का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि बांसगांव तहसील के अंतर्गत गजपुर में रंजीत कुमार की दुकान से नमूना लिया, वह सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है।