बांसगांव: कुसमौरा बुजुर्ग के पास दो दिन से हाइवे पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से टकराई दूसरी ट्रेलर, चालक की हुई दर्दनाक मौत
गोरखपुर जनपद मे गगहा इलाके के गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार को पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर मे पीछे से एक ट्रेलर ने ठोकर मार दी। घटना के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे मे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कुसमौरा बुजुर्ग के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधो को पानी डाल रहे टैंकर को ट्रेलर ने ठोकर मार दिया था।