बांसगांव: कुसमौरा बुजुर्ग के पास बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, ट्रेलर चालक की हुई मौत
गोरखपुर जनपद में गगहा इलाके के कुसमौरा बुजुर्ग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर को ट्रेलर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गगहा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुसमौरा बुजुर्ग के पास हाईवे पर बने डिवाइडर के बीच में लगे पौधों में रविवार को टैंकर से पानी डाला जा रहा था।