बांसगांव: जगदीशपुर भलुआन में स्थित टावर में मशीन चालू करने गए चारपानी निवासी ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत
गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन में स्थित टावर ऑपरेटर बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपानी निवासी 35 वर्ष सुशील कुमार पाण्डेय बुधवार सुबह टावर में लगी मशीन चालू करने गए थे। मशीन जहां है वहां नीचे गड्ढे में पानी भर गया था, उसी पानी में पैठकर मशीन चालू कर रहे थे कि करंट की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।