गुन्नौर: गांव भीकमपुर जैनी निवासी महिला ने दो महिलाओं सहित 3 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी रचना पत्नी राजेश ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। पीड़ित महिला ने बताया कि मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी।