टीकमगढ़: टीकमगढ़ एसपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए भारत सरकार, मप्र और टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
रविवार दोपहर 2:00 बजे टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने भारत सरकार, मध्य प्रदेश पुलिस एवं टीकमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं व्याख्या सहित किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है।