टीकमगढ़: सेफ क्लिक अभियान के तहत पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित, एसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देश अनुसार सेफ क्लिक अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके बताएं। एसपी द्वारा साइबर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मुख्य स्थान से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई।