गिद्धौर की बरनार नदी स्थित मौरा बालू घाट पर 25 से 30 फीट गहरा बालू खनन धड़ल्ले से जारी है। किसानों ने शुक्रवार को 10 बजे आरोप लगते हुए कहा कि खनन नियमों की अनदेखी कर सिंचाई पैईन के मुहानों के पास गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे नदी तालाब में बदल गई है। कोरियाका, निजुवारा, धोबघट सहित कई गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर खेती प्रभावित हुई है और पानी का संकट गहराने लगा।