फर्रुखाबाद: खेत में मिली लावारिस बच्ची की 48 दिन बाद उपचार के दौरान हुई मौत, 28 फरवरी को मिली थी बच्ची, तब से चल रहा था उपचार
फर्रुखाबाद जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में 28 फरवरी को मिली नवजात बच्ची की 48 दिन के इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मौत हो गई। बच्ची का कम वजन और समय से पहले जन्म के कारण विशेष देखभाल की आवश्यकता थी, लेकिन उसे कंगारू मदर केयर की सहायता नहीं मिल सकी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि केएमसी के लिए किए गए प्रयासों