पीपराकोठी: न्यायालय के निर्देश पर पीपराकोठी पुलिस ने रविवार को 10 वारंटियों के घर पर इश्तेहार चिपकाए
न्यायालय के निर्देश पर पीपराकोठी पुलिस रविवार अलग अलग गांव में 10 वारंटियों के घर पर इश्तेहार चिपकाई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि चकरधे के वारंटी लखिन्द्र राय, जितेंद्र राय,हरिंदर राय, लालबाबू राय,हथियाही के राहुल कुमार,कमलेश पंडित,विकेश पंडित व बलथरवा के राधिका देवी,रीता देवी व भगत राय के घर पर इश्तेहार चिपका न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दी।