झांसी: मनचले को युवती ने दौड़कर पकड़ा, बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने मनचले को दौड़कर पकड़ लिया और बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना सीपरी से नगरा जाने वाले रास्ते की बताई जा रही है।
मिली जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, सड़क पर एक मनचले द्वारा कथित तौर पर अभद्रता और छेड़खानी की गई, जिसके बाद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को बीच रास्ते में ही दबोच लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां आरोपी युवक की कॉलर पकड़कर उससे सवाल-जवाब कर रही हैं और उस पर मारपीट के आरोप लगा रही हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा नजर आ रही है। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026