🔴 एटा: चाऊमीन खाने के बाद 14 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंदिर दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का किया था सेवन
उत्तर प्रदेश के एटा में 14 वर्षीय छात्रा भावना की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा चामुंडा मंदिर में दर्शन करने के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने लगी। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे कासगंज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने छात्रा की सांस की नली में चाऊमीन फंसने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
💔 इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
📢 City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment करें।
#Etah #Kasganj #BreakingNews #UPNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026