लखनऊ मेडिकल कॉलेज: इमरजेंसी वार्ड के बाहर बिजली बोर्ड पर टेप लगाने का मामला, मोबाइल चार्ज करने को परेशान तीमारदार
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दूर-दराज से अपने मरीज की जान बचाने की आस लेकर पहुँचने वाले तीमारदारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
बिजली बोर्ड पर टेप लगाकर बंद करने का आरोप
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड के बाहर बने बिजली बोर्ड पर टेप लगाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि एसआईएस (SIS) कंपनी के सुरक्षा गार्ड श्रेष्ठ द्वारा बोर्ड को बंद किए जाने से वहां मौजूद तीमारदारों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
तीमारदारों में रोष, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
एसआईएस कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के इस तानाशाही व असहयोगपूर्ण रवैये पर तीमारदारों ने कड़ा रोष जताया है। लोगों का सवाल है कि क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस तरह के लापरवाह और तानाशाही रवैये पर कोई सख्त कार्रवाई करेगा।
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026