रावण दहन के दौरान आतिशबाजी में हुआ उलटफेर, पटाखों की बौछार से मैदान में मची भगदड़—वायरल हुआ मजेदार वीडियो
विशद पर्व विजय दशमी (रावल दहन) के अवसर पर एक अनोखा और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार कैप्शन दिया गया है कि "बार-बार जलाने से तंग आए रावण ने की जवाबी फायरिंग...!!!"
वायरल फुटेज के मुताबिक, रावण दहन के दौरान जब पुतले में आग लगाई गई, तो उसके भीतर रखे पटाखों और आतिशबाजी ने अचानक विपरीत दिशा में यानी दर्शकों की तरफ जोरदार चिंगारियां और रॉकेट छोड़ना शुरू कर दिया। पुतले से चारों तरफ ताबड़तोड़ आतिशबाजी छूटने के कारण मैदान में मौजूद भीड़ और दर्शकों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आए।
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026