प्रयागराज: कुरेसर घाट पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबते लोगों को बचाने गए महिला समेत दो की नदी में डूबने से मौत
प्रयागराज से एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुरेसर घाट पर नदी में डूब रहे लोगों को बचाने के प्रयास में दो लोगों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कुरेसर घाट पर कुछ लोग स्नान करने गए हुए थे। इसी दौरान वहां राम सिंह और राजू नामक व्यक्ति गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। उन्हें डूबता देख राम सिंह की पत्नी अनीता और सुरेश नामक व्यक्ति तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।
नदी में पानी का बहाव बेहद तेज था। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण महिला अनीता और सुरेश दोनों ही खुद को संभाल नहीं पाए और नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस दर्दनाक हादसे के बीच राम सिंह और राजू को सुरक्षित बचा लिया गया।
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026