मंझनपुर: कैनी गांव के पास महिला से हुई लूट मामले में मंझनपुर सीओ ने बताया अभियोग किया गया पंजीकृत
थाना मंझनपुर अंतर्गत एक महिला SBI बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रही थी, रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 03 बदमाश उनसे रुपये छीन कर भाग गए है। घटना के संबंध में थाना मंझनपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।