पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात की
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने शुक्रवार 4:00 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क विस्तार का मांग पत्र सौंपा। इसमें शहडोल-अनूपपुर रिंग रोड, पुराने बाईपास को चार लेन करने, विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों तथा टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे सहित छह प्रमुख परियोजनाओं की मांग रखी गई।